Tuesday, March 17, 2020

BitMap Menu

Convert to Bitmap
Selected Image or Object को Bitmap Image में बदला जाता है ।

Auto Adjust
Selected Bitmap Image को Color, Contrast, Brightness के लिए Auto Adjust  किया जाता है ।

Edit Bitmap
Selected Bitmap Image को Editing के लिए Corel Photo Paint में Open  किया जाता है ।

Crop Bitmap
Selected Bitmap Image को Crop किया जाता है ।

Trace
Selected Bitmap Image के Duplicate को Color तथा Image के Parts के आधार अलग-अलग किया जाता है।

Resample
Selected Bitmap Image के Size को कम या अधिक किया जाता है।  Color Mode Change किया जाता है ।

Mode
Selected Bitmap Image के Color Mode Change किया जाता है । जैसे - B/W, GreyScale, RGB, CMYK etc.

3D Effect
Selected Bitmap Image पर 3D-Effect Apply  किये जाते है । जैसे - Embossing, Page Curl, And Perspective.  

Art Stroke
Selected Bitmap Image को हस्त चित्रांकित किया जाता है । जैसे - Crayon, Impressionist, Pastels, Watercolor, And Pen And Ink.  

Blur
Selected Bitmap Image पर धुंधलापन Apply किया जाता है । जैसे - Gaussian Blur, Motion Blur, And Zoom.  

Camera
Selected Bitmap Image पर Camera  के Effect Apply किये जाते है ।

Color transform
Selected Bitmap Image पर Colors कम अधिक  और Replace कर के Photographic Illusions Effect Apply किये जाते है । जैसे- Halftones, Psychedelic, And Solarizing.  

Contour 
Selected Bitmap Image की Outline को Highlight And Enhance किया जाता है । जैसे- Edge Tracing And Highlighting

Creative
Selected Bitmap Image पर विभिन्न Textures And Shapes Apply किये जाते है । जैसे- Fabric, Glass Block, Crystal Fragments, Vortex, And Stained Glass.  

Distort
Selected Bitmap Image के Surface को बिगाड़ा जाता है । जैसे- Ripples, Blocks, Swirl, And Tile.  

Noise
Selected Bitmap Image में उपस्थित दाने, Dust And Scratch  को Apply किया जाता है ।

Sharpen
Selected Bitmap Image की Sharpness कम या अधिक की जाती है ।

Plug-ins  
अलग से Installed Filter इसमें दिखाई देते हैं । जिन्हें आवश्यकतानुसार Image पर Apply किया जाता है। 

Effect Menu


Adjust
Selected Picture की Brightness, Contrast, Tone Curve, Color Balance  आदि को Set or Change किया जा सकता है।

Transforn
Selected Picture के Colors  को Invert or Posterize किया जा सकता है।

Correction
Selected Picture की Dust & Scratches को कम या अधिक किया सकता है।

Artistic Media
इसके द्वारा किसी Brush, Sprayer, Calligraphic and Pressure tools  का Use किया जा सकता है।

Blend
इसके द्वारा किन्हीं दो Object के बीच कई सारी Intermediate Shapes बनाई जा सकती है

Contour
इसके द्वारा किसी Object के बाहर, अन्दर या केन्द्र तक कई सारी Symmetrical Shapes बनाई जा सकती है ।

Envelope
इसके द्वारा किसी Object को मनचाहे आकार के Object में Distort किया जा सकता है ।

Extrude
इसके द्वारा किसी Object को 3-D Effect दिया जा सकता है ।

Bevel
इसके द्वारा किसी Object को 3-D Depth दी जा सकती है ।

Lens
इसके द्वारा किसी Object को Lens Effects दिया जा सकता है  ताकि उस लेंस की सहायता से Active Drawing के अन्य Objects को विभिन्न तरीको से देखा जा सके तथा दिखाई देने वाले Object का प्रयोग किया जा सके ।

Add Perspective
इसके द्वारा किसी Selected Object की Edges को Flexible बनाया जा सकता है ताकि उस Object  को User
 
कोई भी आकार दे सके।

Create Boundary
इसके द्वारा किसी Selected Object की Outline से एक नया Object बनाया जा सकता है।

PowerClip
इसके द्वारा किसी Selected Object को किसी अन्य Object के अन्दर रखा जा सकता है। अन्य Object के अन्दर वाला भाग ही दिखाई देगा, बाकी का भाग छिप जायेगा।

RollOver
इसके द्वारा किसी Selected Object को विभिन्न स्थितियों में बदल-बदल कर देखने के लिए सेट किया जा सकता है। ये स्थितियां तीन होती है - Normal, Over, Down  । बाद में इसे HTML के रूप में पब्लिश किया जा सकता है।


Clear Effect
किसी Selected Object पर Apply किये गये Effect को हटाया जा सकता है।

Copy Effect
किसी Selected Object  पर पहले से Applied किसी Object के Effect को Apply किया जा सकता है। 

Clone Effect
किसी Selected Object पर पहले से Applied किसी Object के Effect को Clone की तरह Apply किया जा सकता है। जब Source Object के Effect  में Change किया जायेगा तो Clone Object का Effect भी बदल जायेगा।

Arrange Menu


Transformations

Active Object अथवा उसके डुप्लीकेट को Rotation, Skew, Size आदि दिया जा सकता है।

Clear Transformations
Apply किए गये Transformations आदि हटाये जा सकते है।

Align And Distribute
Selected Objects को एक दूसरे के सापेक्ष Alignment or Distance Set  की जा सकती है।

Order
Selected Object को एक दूसरे के सापेक्ष ऊपर अथवा नीचे किया जा सकता है।

Group
Selected Objects को Group किया जा सकता है ताकि उन सभी एलीमेन्ट्स को एक साथ Size Change] Rotate और Move कर सकें।

Ungroup
Selected Objects को UnGroup किया जा सकता है

Ungroup All
कई बार Group किये जाने पर Selected Objects  को UnGroup किया जा सकता है

Combine
Selected Objects को Combine करने पर उनका Common Area पारदर्शी हो जाता है।

Break Apart
Combine किये गये Objects  को अलग-अलग किया जाता है।

Lock Objects
Selected Objects को Lock करने पर उनको Move नहीं किया जा सकता है।

Unlock Object
Selected Objects को फिर से Move  करने के लिए UnLock करते है।

Unlock All Objects
Drawing सभी Locked Objects को  Move करने के लिए UnLock करते है।

Shaping
Selected Objects को  Weld, Trim, Intersect आदि किया जा सकता है।

Convert to Curves
Selected Object को फिर से Freehand Size देने के लिए इस Option का प्रयोग करते है।

Convert Outline to Object
Selected Object की Outline को Object में बदला जा सकता है तथा बदले गये Object को Outline दी जा सकती है।

Close Path
Selected Opened Outline Object की Outline को विभिन्न तरीको से Close किया जा सकता है। 

Monday, March 16, 2020

LayOut Menu

Insert Page
Active Drawing में वर्तमान पेज के पहले या बाद में एक या एक से अधिक पेज बढ़ाये जा सकते है।

Delete Page
Active Drawing में वर्तमान पेज / एक या एक से अधिक पेज हटाये जा सकते है।

Rename Page
Active Drawing में वर्तमान पेज  का नाम बदला जा सकता है।

Goto Page
Active Drawing में वर्तमान पेज से किसी अन्य पेज पर पहुँचा जा सकता है।

Switch Page Orientation
Active Drawing में वर्तमान पेज  के Orientation को बदला जा सकता है। जैसे - Portrait या Landscape 

Page Setup
Active Drawing के पेज  की सभी प्रकार की सेटिंग जैसे - बैकग्राउन्ड कलर, पेज साइज, मार्जन, Orientation, Layout etc को बदला या सेट किया जा सकता है।

Page BackGround
Active Drawing के पेज  के बैकग्राउन्ड कलर को बदला या सेट किया जा सकता है।

View Menu

Simple Wireframe
वर्तमान डिजाइन को सिम्पल आउटलाइन के रूप में देखा जाता है।

Wireframe
वर्तमान डिजाइन को आउटलाइन के रूप में देखा जाता है।

Draft
वर्तमान डिजाइन को कम कलर्स में देखा जाता है।

Normal
वर्तमान डिजाइन को सामान्य कलर्स में देखा जाता है।

Enhanced
वर्तमान डिजाइन को सामान्य से अधिक कलर्स में देखा जाता है।

Enhanced with Overprints
वर्तमान डिजाइन को अधिकतम कलर्स में देखा जाता है।

Full Screen Preview 
वर्तमान डिजाइन को अधिकतम स्क्रीन पर देखा जाता है।

Preview Selected Only
वर्तमान डिजाइन के सिलेक्टेड ऑब्जेक्ट को स्क्रीन पर देखा जाता है।

Page Sorter View 
वर्तमान ड्राॅइंग के सभी पेजों के Thumbnails देखे जाते है। जिन्हें अपने अनुसार Sort/Arrange  कर सकते है।

Ruler 
Ruler को Show/Hide कर सकते है।

Grid 
Grid को Show/Hide कर सकते है।

Guidelines
Guidelines को Show/Hide कर सकते है।

Show 
Page Border, Bleed, Printable Area को Show/Hide कर सकते है।

Enable RollOver
Effect Menu से बनाये गये Rollover को Enable / Disable किया जा सकता है।

Snap to Grid
बनाये जा रहे Objects को Grids points  के द्वारा आकर्षित किया जाता है।

Snap to Guidelines
बनाये जा रहे Objects को Guidelines के द्वारा आकर्षित किया जाता है।

Snap to Objects
बनाये जा रहे Objects को पहले से बने हुए Objects के द्वारा आकर्षित किया जाता है।

Dynamic Guides
बनाये जा रहे Objects  को पहले से बने हुए Objects के सापेक्ष कोण तथा दूरी देखी जा सकती है।

Grid & Ruler Setup
Grid & Ruler की सेटिंग सेट या Change की जा सकती है।

Guidelines  Setup
Guidelines की सेटिंग सेट या Change की जा सकती है।

Snap to Objects Setup
Objects के द्वारा बनाये जाने वाले Objects के आकर्षण की सेटिंग Set or Change की जा सकती है।

Dynamic Guides Setup
Dynamic Guidelines की सेटिंग सेट या Change की जा सकती है।

Edit Menu

Undo &किये गये कार्यो को Undone किया जाता है।

Redo &Undone  किये गये कार्यो को Re-done किया जाता है।

Repeat किये गये कार्य को Repeat किया जाता है।

Cut &Selected Elements  को मिटा कर बफर मेमोरी में रख दिया जाता है तथा इस Buffer Memory के Contents को वापस प्राप्त करने के लिये Paste किया जाता है।
Note – Buffer Memory, Temporary Storage Place होता है जहां Cut अथवा Copied Data  को रखा जाता है। यह Data तब तक Store रहता है जब तक कोई और Data, Cut अथवा Copy न किया जाये।

Copy &Selected Text, Object को मिटाये बिना Buffer Memory मे Store  किया जाता है।

Paste Cut Or Copied Data को Buffer Memory से वापस प्राप्त किया जाता है।

Paste Special जब हम किसी अन्य Application Software से कोई Data Copy कर Current Drawing मे लाना चाहते है। तब Paste Special का उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जाता है। जैसे- Rich Text Format (Show As Icon), Picture, Formatted, Unformatted, Link Etc.

Delete &Selected Object/Text  को Delete  किया जाता है।

Symbol Selected Object/Text  को Symbol की तरह सेव किया जाता है। जिससे आवश्यकतानुसार बाद में कई बार प्राप्त किया जा सकता है।

Duplicate &Selected Object/Text  का Duplicate बना देता है। 

Clone &Selected Object/Text  का Clone बना देता है।  ताकि Original Object में बदलाव करने पर Current Object में भी वह सारे Changes प्राप्त हो जाते है।

Copy Properties From &Selected Object/Text पर किसी अन्य Object की Properties Apply की जाती है। जैसे -  Fill Color, Outline Color, Text Property आदि।

Step and Repeat &Selected Object को एक या एक से अधिक बार Paste किया जाता है।

Overprint Outline &Selected  Object को Different Form में Fill Color Show करता है।

Overprint Fill &Selected  Object को Different Form में OutLine Color Show  करता है।

Overprint Bitmap &Selected  Object को Different Form में Image को Show करता है।

Select All & Active Drawing  के Current Page पर All Contents को Select किया जाता है।

Find and Replace & Text, Format/Object  को Search  किया जाता है तथा Search  किये गये Text, Format/Object को किसी अन्य Text Or Format/Object से Replace किया जाता है।

Insert Internet Object &Active Drawing में Internet Form के सभी Element Insert  किये जाते है।

Insert Bar Code &Active Drawing में BAR Code Insert  किया जाता है।

Insert New Object & किसी भी Software के Object को इन्सर्ट किया जा  सकता है।

Objects & Insert किये गये Object की Original Location मे पहुँचा जा सकता हैा

Links &Paste Special से Link  की तरह Paste करने पर यह Option Highlight  होता है तथा इसके द्वारा Active Document  में अन्य डाॅक्यूमेन्ट से पेस्ट किये गये डाटा की लिंक्स को देखा जा सकता है। लिंक्स को ओपन और अपडेट किया जा सकता है।

Properties & Insert किये गये Object की Property को देखा जा सकता हैा

Introduction of PageMaker

DESKTOP PUBLISHING DTP के अन्तर्गत सभी प्रकार के Graphic Design किये जाते हैा चाहे Graphics, Black & White हो या Color Graphics के अतर्ग...